चलो चलो चलो शिर्डी चलो,
साईं की नगरी शिर्डी चलो |
साईं का बुलावा आया है,
साईं की चिठ्ठी आई है ||साईं राम, साईं श्याम |
साईं राम, साईं श्याम ||साईं मेरे गुरु, साईं कलपतरु |
साईं मेरे प्रण, साईं मेरी सांस ||
साईं त्रिपुरारी, साईं पालनहारी |
साईं मेरी ध्यान, साईं मेरी आस ||
साईं मेरा जीवन, साईं मेरा तनमन |
साईं मेरी भूख, साईं मेरी प्यास ||
साईं मेरी हिम्मत, साईं मेरी दौलत |
साईं मेरा रूप, साईं मेरे बाल ||साईं मेरा रब है, साईं मेरा सब है |
साईं मेरा अपना, साईं मर ख़ास ||
साईं कण कण मे, साईं मेरे मन मे |
साईं मेरा सपना, साईं मेरा भास ||
Sai Bhajans in Hindi
Sai Ram Sai Sham Hare Krishna Hare Ram Sai Baba Bolo Re
साईं साईं बोलो रे, साईं बाबा बोलो रे |
साईं राम, साईं शाम, हरे कृष्णा हरे राम, साईं बाबा बोलो रे ||साईं ब्रह्मा, साईं विष्णु, साईं महेशा साईं श्याम |
साईं स्वामी, साईं गजानन, साईं विठल, साईं राम ||
साईं राम, साईं शाम, हरे कृष्णा हरे राम, साईं बाबा बोलो रे ||साईं केशव, साईं माधव, साईं गोविन्द, साईं हर हर |
साईं आकर, साईं ओमकार, साईं दिगंबर |
साईं राम, साईं शाम, हरे कृष्णा हरे राम, साईं बाबा बोलो रे ||साईं दतात्रे, साईं शिव, साईं येशु साईं आल्लाह |
साईं बास्कर, साईं दिवाकर, साईं नारायण, साईं मौला ||
साईं राम, साईं शाम, हरे कृष्णा हरे राम, साईं बाबा बोलो रे ||साईं सोना, साईं चांदी, साईं हीरा, साईं मोती |
साईं पूजा, साईं मानक, साईं दीपक, साईं ज्योति ||
साईं राम, साईं शाम, हरे कृष्णा हरे राम, साईं बाबा बोलो रे ||साईं श्रद्धा, साईं सबरी, साईं किरपा, साईं महान |
साईं मथुरा, साईं काशी, साईं गीता, साईं कुरान ||
साईं राम, साईं शाम, हरे कृष्णा हरे राम, साईं बाबा बोलो रे ||
Sai Naam Ki Jholi Bharo Sai Naam Ki Jholi Bharo
साईं नाम की झोली भरो, साईं नाम की झोली भरो,
ॐ साईं, जय जय साईं रटते जाओ |
साईं भोला भंडारी, शिव भोला भंडारी ||साईं हमारा है रखवाला,
साईं ने हमको प्यार से पाला |
हर मुश्किल मे हम को संभाला,
बन के मसीहा सब दुःख टाला |
शिव साईं, ॐ साईं रटते जाओ,
साईं नाम की झोली भरो ||शिर्डी धाम है स्वर्ग हमारा,
शिर्डी धाम है सब से प्यारा |
शिर्डी धाम है सब का सहारा,
शिर्डी शाम है अमृत धारा |
राम साईं श्याम साईं रटते जाओ,
साईं नाम की झोली भरो ||
पूरो होगी दिल की आशा,
सदा रहो तुम साईं के दासा |
साईं धूलि को माथे लगाओ,
साईं कृपा को पल पल पाओ |
ब्रह्म साईं, विष्णु साईं रटते जाओ,
साईं नाम की झोली भरो ||
Hey Sai Nath Tere Mandir Mein Aaye Hai Hum Fariyaadi Darshan De Apne Bhakto Ko Sai Tod De Aaj Samadhi Sai
हे साईं नाथ तेरे मन्दिर में आये है हम फ़रिआदी |
दर्शन दे अपने भक्तो को, साईं तोड़ दे आज समाधी साईं ||दिल नहीं लगता कहीं हमारा अब तो इस संसार मे |
आये है हम साईं बाबा तेरे ही दरबार मे ||जब से तेरा रहम हुआ है, सवर गया है जीवन |
जी करता है करदे अर्पण, तुझ को अपना तन मन |
करें बस तेरी भक्ति, लगा के पूरी शक्ति ||
डूबा रहे मन हर पल हर दिन अब तेरे ही प्यार मे |
आये है हम साईं बाबा तेरे ही दरबार मे ||हम को अपनी नज़रों से तू कभी ना गिरने देना |
हम पर हैं जो नज़रे तेरी उन्हें ना फिरने देना |
रहें हम तेरी नजर मे हमेशा तेरी नज़र मे ||
जीवन का हर लम्हा गुजरे बस तेरे ही द्वार मे |
आये है हम साईं बाबा तेरे ही दरबार मे ||
Tere Darbaar Pe Daaman Yeh Phaila Rakha Hai Ek Tere Aas Pe Duniya Ko Bhula Rakha Hai
दोहा: मांग मांग इंसान की, तमन्ना पूरी होए |
साईं जी के द्वार से खाली गया न कोय ||तेरे दरबार पे दामन यह फैला रखा है |
इक तेरे आस पे दुनिया को भुला रखा है ||मेरी बिगड़ी हुई तकदीर सवारी तूने |
मेरी डूबी हुई कश्ती भी उभारी तूने ||
तेरी उठी को तभी माथे लगा रखा है |
इक तेरे आस पे दुनिया को भुला रखा है ||साईं मुखड़े में सभी देवो को पाया मैंने |
जैसा चाहा तुझे, वैसा ही है पाया मैंने ||
हमने दीपक तेरे दरबार जला रखा है |
तेरे दरबार पे दामन यह फैला रखा है ||कर दो कृपा मैं भी साईं तेरा दीवाना हूँ |
लेलो चरनी तेरी ज्योति का परवाना ||
कमल को किस लिए तूने गैर बना रखा है |
इक तेरे आस पे दुनिया को भुला रखा है ||